लोहरदगा, अप्रैल 14 -- लोहरदगा, संवाददाता।हिंदी विकास मंच द्वारा आयोजित अंतरर्राष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में मंजूरमती उच्च विद्यालय, महादेव आश्रम, लोहरदगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने इस ओलिंपियाड में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय के 10 छात्र-छात्राओं ने गोल्ड मेडल, 18 छात्र-छात्राओं ने सिल्वर मेडल तथा 24 छात्र-छात्राओं ने ब्रान्ज मेडल प्राप्त किया।विद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के सचिव मदन मोहन पाण्डेय, प्राचार्या मनोज्ञा पाण्डेय, बाल विद्यवेशम की प्राचार्या रीता पाण्डेय सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में कल...