लातेहार, दिसम्बर 12 -- चंदवा, प्रतिनिधि। हिंडाल्को की सीएसआर टीम द्वारा चकला कोल माइंस के सौजन्य से शुक्रवार को श्री श्री मां उग्रतारा उच्च विद्यालय, नगर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों की विशेष टीम ने सैकड़ों विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सामान्य जांच के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, आंखों व त्वचा संबंधी समस्याओं की विस्तृत जांच की गई। कई जरूरतमंद विद्यार्थियों को मौके पर ही मुफ्त दवा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य परीक्षण से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से क्षेत्र में नियमित स्वास्थ्...