नई दिल्ली, अक्टूबर 2 -- नई दिल्ली। आदित्य बिड़ला समूह की धातु क्षेत्र की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने सौदे को पूरा करने में लगातार हो रही देरी के बीच अमेरिका स्थित एलुकैम कंपनीज इंक के 12.5 करोड़ डॉलर के प्रस्तावित अधिग्रहण की योजना रद्द कर दी है। कंपनी ने बताया कि हिंडाल्को और अमेरिका स्थित कंपनी ने एलुकैम तथा उसके विशेष कैल्साइंड और टेब्यूलर एल्युमिना कारोबार के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए किए गए इक्विटी खरीद समझौते को संयुक्त रूप से समाप्त करने का फैसला किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...