हिंडाल्को चकला कोल माइंस ने लगाया योग शिविर
लातेहार, जून 23 -- चंदवा प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिंडाल्को चकला कोल माइंस की ओर से मंगलवार को चकला पंचायत स्थित मां उग्रतारा उच्च विद्यालय, नगर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। साथ ही नियमित योग से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। शिविर में विद्यालय के छात्र छात्राएं शिक्षक गौतम दुबे, रूपा भगत, नाजिश खान, कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.