लातेहार, अप्रैल 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। हिंडाल्को चकला कोल माइंस परियोजना क्षेत्र के गांवों में आयोजित कांसी घास शिल्प एवं बांस शिल्प का तीस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत चकला कोल परियोजना के अरंडियाटांड़, चकला, अंबाटांड़, नवाटोली, पड़वा हरैया गांवों की 50 महिलाओं को उक्त विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं और कारीगरों को पारंपरिक हस्तशिल्प कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओ को स्थानीय स्तर पर उपलब्ध घास एवं बांस से पर्यावरण‑अनुकूल हस्तनिर्मित उत्पाद तैयार करने की आधुनिक एवं व्यावहारिक तकनीकें सिखाई गईं। महिलाओं ने इस प्रशिक्षण के माध्यम से सुंदर और उपयोगी हस्तशिल्प उत्पाद बनाना सीखा। कार्यक्रम से जुड़ी महि...