रांची, फरवरी 10 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, मुरी के सीएसआर मद से सिल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को बोन मिनरल डेंसिटी मशीन प्रदान की गई है। इस दौरान उपस्थित सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में हिंडाल्को बढ़-चढ़कर लोगों की सहायता कर रही है। अस्पताल को यह मशीन उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रियंका सिन्हा ने बताया कि पहले मरीजों को इस जांच के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते थे। अस्पताल में यह मशीन लग जाने से अब स्थानीय मरीजों को बड़ी सुविधा होगी। हिंडाल्को के सीएसआर हेड अनिल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस मशीन की सुविधा न होने के कारण लोगों को जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था और भारी खर्च उठाना पड़ता था। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए यह मशीन सिल्ली अस्पताल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.