गुमला, जून 5 -- विशुनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कुंजाम, गुरदारी, अमटीपानी और चिरोडीह बॉक्साइट माइंस में पर्यावरण संरक्षण व जनजागरूकता को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ड्रॉइंग और क्विज प्रतियोगिताओं में करीब 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विभिन्न माइंस क्षेत्रों में 201 नाशपाती के पौधे लगाए गए। साथ ही पर्यावरण जागरूकता रैली, शपथ ग्रहण कार्यक्रम और परिचर्चा के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने, जल संरक्षण, वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- बांका: बेलहर में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण व प्रतियोगिता सहायक...