गाजियाबाद, अप्रैल 26 -- हिंडन एयरपोर्ट से शनिवार को राजस्थान के किशनगढ़ की उड़ान फिर से शुरू हुई। पहले दिन 30 यात्रियों ने यात्रा की। जल्द ही मुंद्रा सहित उत्तर प्रदेश की कई शहरों के लिए भी हिंडन से उड़ान शुरू होगी। किशनगढ़, आदमपुर और नांदेड़ की तरह मुंद्रा के लिए भी यात्रियों को कम कीमत पर टिकट मिलेगा। हिंडन एयरपोर्ट से बीते वर्ष तक 17 शहरों के लिए 26 उड़ानें संचालित होती थीं। शुक्रवार तक यहां से इंडिगो की बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, वाराणसी और नवीं मुंबई, स्टार एयर की आदमपुर और नांदेड़ की उड़ान संचालित थी। स्टार एयर ने शनिवार से किशनगढ़ की उड़ान दोबारा शुरू कर दी। पहले दिन उड़ान समय से रवाना हुई और किशनगढ़ का विमान भी यहां तय समय पर पहुंचा। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पेयजल संकट दूर करने के लिए नए नलकूप लगेंगे; इन इलाकों में राहत30 यात्रि...