मेरठ, जून 25 -- राज्य स्वच्छ गंगा मिशन उत्तर प्रदेश एवं भारतीय नदी परिषद की ओर से आज होटल दोआब विलास में हिंडन मंथन 2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भूजल संवर्धन एवं नदी पुनर्जीवन पर चर्चा होगी। चार सत्रों में होने वाले हिंडन मंथन में प्रदेश के कई मंत्रियों के साथ ही अन्य प्रमुख-विशेषज्ञ लोग शिरकत करेंगे। यह जानकारी भारतीय नदी परिषद के अध्यक्ष रमनकांत ने दी। हिंडन मंथन में देश के नदी विशेषज्ञ, नदी किनारे के गांवों के प्रधान, हिंडन प्रेमी, संगठनों के प्रतिनिधि, हिंडन नदी बहाव क्षेत्र के सात जिलों के सरकारी प्रतिनिधि एवं हिंडन नदी किनारे के निकायों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- हिंडन मंथन में आज जुटेंगे दिग्गज, भूजल संवर्धन पर होगी चर्चा हिंडन मंथन में मुख्य रुप से कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, कैबि...