सहारनपुर, मार्च 16 -- बिहारीगढ़। हिंडन नदी के संरक्षण और उसके जल स्रोतों के अध्ययन के उद्देश्य से शिवालिक वन क्षेत्र से पांच दिवसीय शोध यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा शिवालिक वन क्षेत्र से प्रारंभ होकर गौतम बुद्ध नगर तक पहुंचेगी। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के अंतर्गत शाहजहांपुर बीट स्थित गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में शोध यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान हिंडन नदी के उद्गम स्थल से लेकर विभिन्न स्थानों तक उसके जल स्रोतों, पर्यावरणीय स्थिति और संरक्षण से जुड़े पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जस्टिस अरुण त्यागी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि नदियों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन के लिए बेहद जरूरी है और इसके लिए वैज्ञानिक अध्ययन तथा जनजागरूकता दो...