मुजफ्फर नगर, मार्च 18 -- भारतीय नदी परिषद के संस्थापक रमन कांत त्यागी के नेतृत्व में निकाली जा रही हिंडन शोध यात्रा बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उकावली व नगवा में पहुंची। जहां टीम ने ग्रामीणों को हिंडन नदी की स्वच्छता के प्रति जागरुक किया। रमन कांत त्यागी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दशकों पहले जिस नदी में मोती जैसा चमकदार पानी आता था, अब उस नदी में फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी ओर कस्बों व देहात का सीवेज भी मिलकर प्रदूषण को बढ़ावा दे रहा है। जिससे नदी का पानी काला ओर बदबूदार हो गया है। उन्होंने ग्रामीणों से नदी के किनारे पौधारोपण करने की भी अपील की।रमन कांत त्यागी ने बताया कि यह यात्रा 15 मार्च को सहारनपुर से शुरु हुई थी। यात्रा का उद्देश्य नदी की दुर्दशा, बढ़ते प्रदूषण और औधोगिक कचरे का अध्ययन कर उसे स्वच्छ और पुनर्जी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.