बागपत, मार्च 31 -- दाहा। तमेलागढ़ी जंगल से गुजर रही हिंडन नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची दोघट थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरा और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। तमेलागढ़ी गांव जंगल से हिंडन नदी होकर गुजर रही है। नदी में पानी के बहाव के बाद रविवार की शाम एक शव उतराते हुए किनारे पर पहुंच गया। लोगों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद उसने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि शव करीब 12 से 15 दिन पुराना लग रहा है। देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे नदी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.