गाज़ियाबाद, दिसम्बर 5 -- ट्रांस हिंडन। हिंडन एयरपोर्ट सिविल टर्मिनल से शुक्रवार को नौ शहरों के लिए इंडिगो एयरलाइंस की सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, उड़ान रद्द करने की सूचना कंपनी की ओर यात्रियों के मैसेज के जरिए भेज दी गई थी, लेकिन कुछ यात्री एयरपोर्ट पहुंचे। जिन्हें अधिकारियों ने जानकारी देकर रिफंड का भरोसा देकर वापस भेजा। हिंडन एयरपोर्ट से अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी के लिए इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा मिलती है। कुछ दिनों से विभिन्न कारणों के चलते देशभर में इंडिगो की उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। हिंडन एयरपोर्ट से रोजाना लगभग एक हजार लोग इंडिगो के जरिए सफर करते हैं। इंडिगो की सभी घरेलू उड़ान रद्द होने से टिकट बुक करवा चुके यात्रियों को परेशानी का स...