हिंडन एयरपोर्ट के उड़ान कैफे पर मिलेगा किफायती नाश्ता
गाज़ियाबाद, जून 10 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयरपोर्ट पर उड़ान कैफे खोला जाएगा, जहां से किफायती नाश्ता मिल सकेगा। एयरपोर्ट के पहले फेज के विस्तार का काम पूरा होने के बाद कैफे खोला जाएगा। हिंडन एयरपोर्ट मुख्य द्वार की ओर से करीब नौ मीटर आगे बढ़ाया जा रहा है। इससे करीब 800 वर्गमीटर क्षेत्रफल बढ़ जाएगा। साढ़े आठ करोड़ रुपये की परियोजना का काम इसी साल शुरू हुआ था, जो अक्तूबर-नवंबर तक पूरा होगा। इसके बाद यहां उड़ान कैफे खोला जाएगा। इस कैफे के खुलने से यात्रियों को एयरपोर्ट के महंगे खान-पान से मुक्ति मिल जाएगी। उड़ान यात्री कैफे पर सिर्फ 10 रुपये में पानी की बोतल और 20 रुपये में चाय और समोसा मिलेगा। बिस्किट का पैकेट भी 10 रुपये में मिलेगा। फिलहाल, एयरपोर्ट परिसर में स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.