गाजियाबाद, जून 15 -- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से इंडिगो की पहली उड़ान जेवर एयरपोर्ट पर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद लखनऊ के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी। इस प्लेन में जेवर के 172 किसान थे जिनकी जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। इसके साथ ही हिंडन एयरपोर्ट को लेकर भी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। अब हिंडन एयरपोर्ट का भी विस्तार होगा।विमानों की पार्किंग बढ़ाने को मंजूरी बताया जाता है कि हिंडन एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। 14.46 एकड़ में विस्तार की योजना पर भी काम चल रहा है। हिंडन एयरपोर्ट से बीते साल रोजाना 25 उड़ान संचालित हो रही थीं, लेकिन सिर्फ 2 विमानों की पार्किंग होने से आए दिन उड़ानें प्रभावित होती थीं। अब एयरप...