औरैया, मई 14 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगा में खुदाई के दौरान शिवलिंगनुमा प्राचीन अवशेष मिलने से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुट गई। लोगों ने अवशेष को भगवान शिव का प्रतीक मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी। ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी पप्पू के घर के सामने खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन के भीतर से शिवलिंग जैसी आकृति दिखाई दी। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और 'हर-हर महादेव' के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने अवशेष को श्रद्धा भाव से सुरक्षित कर वहां पूजा शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कोई सामान्य पत्थर नहीं, बल्कि प्राचीन धार्मिक धरोहर हो सकती है। खास बात यह है कि यह स्थान प्रसिद्ध...