अयोध्या, अगस्त 17 -- अयोध्या। सिंधु सांस्कृतिक एवं संरक्षण समिति के तत्वाधान में एक होटल के प्रांगण में सिंधियों की कुलदेवी हिंगलाज माता के जागरण का आयोजन किया गया। देश भक्ति गीत के साथ आरंभ हुआ यह कार्यक्रम कुलदेवी हिंगलाज देवी के गीत एवं माता चौकी से भक्तिमय माहौल हो गया। मौके पर महामंत्री महेश आहूजा, पवन जीवानी, राजकुमार जीवानी, रोशन तोलानी,ओम अदानी, राजू मोटवानी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...