हापुड़, दिसम्बर 21 -- पिछले एक सप्ताह से हापुड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहले घने कोहरे की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब रविवार को आसमान में धुंध के साथ बादल छाने से दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सकें। जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोगों को मजबूरन घरों में कैद होना पड़ रहा हैं। जिले में शनिवार की शाम से ही सड़कों पर कोहरा छाने लगे था। रातभर सड़कों पर कोहरे का प्रकोप रहा, जो रविवार की सुबह तक जारी रहा। कोहरा पड़ने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले कोहरे का कहर कम था, लेकिन फिर भी कोहरा छाने से लोगों को 20 मीटर दूरी तक भी देखना मुश्किल हो रहा था। उधर कोहरे...