हाहे के पास सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत
रांची, मई 16 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रांची-मुरी मार्ग पर हाहे के समीप हुई सड़क दुर्घटना में घायल हाहे निवासी 51 वर्षीय प्रदीप सिंह की शुक्रवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम प्रदीप सिंह गोंदलीपोखर साप्ताहिक बाजार से स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाहे के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य स्कूटी से उनकी सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दूसरी स्कूटी पर सवार रामगढ़ निवासी अभिनव कुमार, जो उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है, भी घायल हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अनगड़ा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन प्रदीप सिंह को घर ले गए थे, लेकिन शुक्रवार को अचानक उनकी स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए रिम्स ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.