हास्य-व्यंग्य के ख्यातिप्राप्त कवि 'दूरदर्शी' पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त
छपरा, अप्रैल 2 -- फोटो- 30 छपरा। अपनी चुटीली कविताओं और हास्य-व्यंग्य से लोगों को गुदगुदाने वाले भोजपुरी के चर्चित कवि व पुलिस सब-इंस्पेक्टर सत्येंद्र नाथ सिंह 'दूरदर्शी' 34 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर छपरा पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित हुआ, जहां एसएसपी विनीत कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र व 'रामचरितमानस' भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान 'दूरदर्शी' ने अपनी खास शैली में कविता पाठ कर माहौल को भावुक होने के साथ-साथ हास्यमय बना दिया। मूल रूप से सारण के मशरक प्रखंड के निवासी 'दूरदर्शी' शुरू से ही मंच के लोकप्रिय कवि रहे हैं। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर उन्हें पुलिस सेवा में नियुक्ति मिली थी। अपने करियर में उन्होंने जीआरपी सहित कई जिलों में सेवा दी और उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.