आगरा, मार्च 7 -- नगला अजीता स्थित महादेवी मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में होली मिलन समारोह और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवियों और कवयित्रियों ने हास्य-व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को खूब तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। कवि प्रभूदत्त उपाध्याय ने अपनी कविता में कहा, आदमी से दूर हो चला आदमी, अब दूर परिंदे जैसा हो चला आदमी। कवयित्री अलका ने कहा, वो भी क्या दिन थे, जब मां तेरे करीब थे, वो भी क्या दिन थे, जब दादा-दादी के साथ मेले में थे। समारोह की अध्यक्षता बृज बिहारी लाल 'बिरजू' ने की और संचालन जितेंद्र कुमार 'जिद्दी' ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र भारद्वाज, संदीप मुखरैया, सतीश पाराशर, राज कुमार पथिक, उमेश भारद्वाज, नत्थी लाल पाराशर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...