भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सांस्कृतिक एवं साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मारवाड़ी युवा मंच की ओर से होलिकोत्सव के अवसर पर रविवार को मारवाड़ी पाठशाला के प्रांगण में 63वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन 'मित्र वसन्त गोष्ठी' आयोजित किया गया। मंच पर देश के ख्यातिप्राप्त कवि अलवर से डॉ. विनीत चौहान, जयपुर से डॉ. संजय झाला, दिल्ली से महेंद्र अजनबी, शाजापुर से दिनेश 'देशी घी', फरीदाबाद से यशदीप कौशिक, लखनऊ से गीत-गजलों की मल्लिका शशि श्रेया तथा उज्जैन से महेंद्र मधुर ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झुमा दिया। कवियों ने जहां होली की खुमारी के बीच हास्य कविताओं को सुनाकर श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। वहीं वीर, शृंगार, भक्ति, राष्ट्र प्रेम, राजनीतिक परिदृश्य विषय पर काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। कवियों ने वसंत गोष्ठी की 63वीं प्रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.