जमशेदपुर, मार्च 6 -- होली के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा द्वारा बिष्टूपुर स्थित नरभेराम ऑडिटोरियम में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष विकास शर्मा ने की। इसमें देश के सुप्रसिद्ध हास्य कवियों सुदीप भोला, अजात शत्रु, स्वयं श्रीवास्तव, खुशबू शर्मा एवं विनोद पाल ने अपनी सशक्त हास्य एवं व्यंग्य रचनाओं से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार ठहाकों से गूंज उठा। कवियों की तीखी-मीठी पंक्तियों ने दर्शकों को देर रात तक हंसाते रहे।आयोजन की सफलता में शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष एवं कार्यक्रम निदेशक अश्विनी अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। मार्गदर्शक अशोक गोयल एवं अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) के साथ मंच के प्रति समर्पित युवा सदस्यों के प्रयासों से कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में अशोक गोयल, हर्ष सुल्तानि...