रांची, दिसम्बर 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हास्य कवि सम्मेलन आयोजन समिति का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ और समिति के नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। चुनाव में पवन कुमार पोद्दार को अध्यक्ष तथा अंजय सरावगी को सचिव चुना गया। अन्य महत्वपूर्ण पदों पर मनोज बजाज को कोषाध्यक्ष, किशोर मंत्री को आंतरिक अंकेक्षक और पवन शर्मा को संयोजक चुना गया है। नई कमेटी के गठन का चुनाव चुनाव पदाधिकारी ललित कुमार पोद्दार व अन्य की देखरेख में संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.