सीतापुर, जून 23 -- सीतापुर, संवाददाता। उर्दू साहित्य के हास्य-व्यंग्य जगत के जाने-माने कवि महफूजुर्रहमान महफूज रहमानी साहब का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर फैलते ही साहित्यिक, सामाजिक और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। महफूज रहमानी साहब की गिनती हास्य और व्यंग्य कवियों में होती थी। अब तक उनकी पांच काव्य पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले साल 22 दिसंबर को उनके बड़े भाई जिया रहमानी का निधन हुआ था और सात जून को ही परिवार के एक होनहार युवा पत्रकार कमरुल हक़ ख़ान भी इस दुनिया से रुखसत हो गए थे। ये दोनों ही बज़्म-ए-उर्दू के सक्रिय सदस्य और समर्पित कार्यकर्ता थे। दिवंगत की जनाज़े की नमाज आज सुबह नौ बजे मदरसा अरबिया, सिटी स्टेशन और सिटी स्टेशन के पास स्थित बड़े तालाब कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...