गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के तत्वाधान में गिरिडीह में पहली बार इस वर्ष रविवार देर शाम को हास्य एवं व्यंग्य से भरपूर हास्य कवि सम्मेलन एवं रंगारंग नृत्य और गीतों का राजस्थानी होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। श्याम मंदिर गिरिडीह परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मेलन अध्यक्ष के स्वागत संबोधन से हुआ। जिसके पश्चात मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का परिचय कराया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सुरजीत कुमार एएसपी गिरिडीह, विनय संथालिया अध्यक्ष धनवार नगर पंचायत, सतीश केडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अशोक जैन संरक्षक गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन को मंच पर सम्मानित किया गया। मौके पर हास्य कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्य कवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.