अयोध्या, दिसम्बर 3 -- अयोध्या। दुर्घटना में घायल दो मरीजों को इलाज के लिए लेकर आए तीमारदार ने दर्शननगर स्थित मेडिकल कालेज इमरजेंसी वार्ड में रुपये लेने का आरोप हास्पिटल स्टाफ पर लगाया है। हैरिग्टनगंज के रहने वाले दो युवको का तारुन में एक्सीडेंट हो गया था। जिन्हें मेडिकल कालेज लेकर परिजन आए थे। इनके तीमारदार संजय कुमार का आरोप है कि बिना बिल व रिसिप्ट दिए उनसे हास्पिटल के किसी स्टाफ ने उनसे रुपये ले लिए। जिसकी शिकायत उन्होंने किया। इसके बाद उन्हें इसमें कुछ रुपये वापस कर दिए गये। लेकिन प्रकरण में कार्रवाई होनी चाहिए। प्रिसिंपल डा. सत्यजीत वर्मा का कहना है कि प्रकरण में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.