लखनऊ, फरवरी 19 -- बीकेटी इलाके के भौलापुरवा गांव में नर्सिंग के छात्र अमरेश वर्मा (25) ने जान दे दी। हास्टल के अंदर कमरे में फंदे पर बुधवार रात उसका शव लटका मिला। कमरे में एक बेड और था। लड़की के कपड़े भी रखे थे। पड़ोसियों का कहना है कि छात्र कई महीने से लिवइन में हरदोई की एक लड़की के साथ रह रहा था। लड़की घर गई थी। उससे विवाद के बाद उसने आत्महत्या की है। पुलिस तफ्तीश कर रही है। इंस्पेक्टर के मुताबिक अमरेश मूल रूप से सीतापुर जनपद के दातार भुरकुंडी के रहने वाले थे। यहां बीकेटी के भौलापुरवा में एक हास्टल में प्रेमिका के साथ रह रहा था। अमरेश जीसीआरजी इंस्टीट्यूट से नर्सिंग अंतिम वर्ष का छात्र था। छात्र अमरेश के मौसेरे भाई सर्वजीत ने बताया कि बुधवार शाम भाई की प्रेमिका ने फोन कर सूचना दी कि अमरेश ने आत्महत्या कर ली है। आनन फानन हास्टल पहुंचे। प...