गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने रविवार को हासनदाग बालू घाट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक ट्रैक्टर बालू उठाने के कार्य में लगे मिले। एसडीएम के पहुंचते ही दस से अधिक ट्रैक्टर चालक नदी में ही बालू पलटकर वहां से भाग गए। वहीं तीन ट्रैक्टर चालकों ने पंचायत द्वारा निर्गत चालान प्रस्तुत किया। बालू घाट पर अव्यवस्था को लेकर मुखिया को शोकॉज किया गया है। निरीक्षण के दौरान यह आशंका व्यक्त की गई कि जो ट्रैक्टर चालक बालू पलटकर भागे, उनके पास संभवतः वैध चालान नहीं था। मौके पर यह भी जानकारी मिली कि संबंधित मुखिया द्वारा अपने आवास से ही चालान निर्गत किया जाता है। यह भी पढ़ें- गलफरबाड़ी में बालू लदे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा चालान निर्गत करने और बालू उठाव का कोई समुचित अभिलेख घाट प...