गढ़वा, दिसम्बर 10 -- मेराल, प्रतिनिधि। हासनदाग के जीपीएस ग्राउंड में खेले जा रहे एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच हसनदाग व एनसीसी मरचइया के बीच खेला गया। एनसीसी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। हासनदाग की ओर से घातक गेंदबाजी के सामने एनसीसी की टीम मात्र 56 रन पर ऑल आउट हो गई। अपनी टीम के लिए मलिक ने 20 और संजय कुमार ने 13 रन का योगदान दिया। हासनदाग की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए वसीम ने चार रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं अनूप कुमार 15 रन दे कर तीन विकेट, कुंदन कुमार 13 रन देकर 2 विकेट और अजहर अंसारी ने 24 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए। जवाबी पाली खेलने उतरी हासनदाग की टीम की ओर से ऑलराउंडर वसीम ने धुआंधार 32 रन बनाए। वसीम को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहले मैच में हासनदाग की टीम विज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.