नई दिल्ली, मार्च 21 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। हाशिम बाबा की पत्नी जोया ने शनिवार को हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। याचिका में उसने तिहाड़ जेल के अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जोया ने आरोप लगाया है कि जेल अधिकारियों ने उसे रमजान के महीने में परेशान किया। उससे रुपये मांगे। जोया का आरोप है कि बीते दो मार्च को उसे रोजा भी नहीं रखने दिया गया। जोया ने तिहाड़ जेल के चार अधिकारियों, दो सहायक अधीक्षकों व दो मैट्रन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। जोया की याचिका पर कोर्ट 23 मार्च को सुनवाई कर सकता है। जोया को नादिर शाह हत्याकांड व दो अन्य मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...