चक्रधरपुर, अगस्त 27 -- चक्रधरपुर। बुधवार को 20871 हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत ट्रेन के सी वन बोगी के पहिए में लोहे का टुकड़ा फंसने से ट्रेन चक्रधरपुर मंडल के बिसरा स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया इस्पात एक्सप्रेस से राउरकेला पहुंचे और आनन-फानन में जमशेदपुर से दूसरे वंदे भारत का रैक राउरकेला मंगाया गया और करीब दो घंटे देर से ट्रेन को राउरकेला से हावड़ा के लिए रवाना किया गया। जानकारी के मुताबिक हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार के सी वन बोगी के पहिए में बिसरा स्टेशन के पास किलो मीटर संख्या 396-26 के पास सुबह करीब साढ़े 11 बजे एक लोहे का टुकड़ा कुचल कर फंस गया। ट्रेन को बिसरा स्टेशन पर डेढ़ घंटे तक रुकना पड़ा। बंडामुंडा से बुलाई गई कैरेज एंड वैगन की टीम ने खराबी को द...