जमुई, नवम्बर 4 -- झाझा । निज संवाददाता दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे द्वारा ट्रेन ऑन डिमांड (टीओडी) योजना के अंतर्गत हावड़ा एवं पटना के बीच दो जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। 03033 हावड़ा-पटना अनारक्षित स्पेशल हावड़ा से सायं 5.40 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 05 बजे पटना पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन 06.11.2026 एवं 11.11.2026 को कुल 02 फेरों के लिए किया जाएगा। इसी प्रकार,03034 पटना-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल पटना से सुबह 06.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन रात 10.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें इस ट्रेन का परिचालन 07.11.2026 एवं 12.11.2026 को कुल 02 फेरों के लिए किया जाएगा। 03035 हावड़ा-पटना अन...