उरई, अगस्त 3 -- कालपी, संवाददाता। कालपी कॉलेज में प्राचार्या डॉ.मधु प्रभा त्रिपाठी के नेतृत्व में नशा मुक्ति-युवा विकसित भारत के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े स्वयंसेवकों तथा छात्र-छात्राओं का अभिवादन करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान नशे के कारणों, उसके दुष्प्रभावों, रोकथाम तथा पुनर्वास जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेंगे तथा समाज को भी इसके ...