लखीसराय, जुलाई 19 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहतभरी खबर है। यात्रियों को अधिक आरामदायक सफर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 13029/13030 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी (जीएस) कोच के स्थान पर अस्थायी रूप से एसी 3-टियर इकोनॉमी कोच लगाया जाएगा। हालांकि ट्रेन की कुल कोच संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, संशोधित कोच संरचना हावड़ा से 21 जुलाई 2026 से 20 जनवरी 2027 तक तथा मोकामा से 22 जुलाई 2026 से 21 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। इस बदलाव से मोकामा, किऊल, मननपुर, जमुई, झाझा और सिमुलतला स्टेशन क्षेत्र के यात्रियों को एसी श्रेणी में यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी। यह भी पढ़ें- बढ़ी स्पे...