चाईबासा, जुलाई 16 -- चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021) की लगातार लेटलतीफी पर चिंता जताते हुए चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन पर पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और ओडिशा के बड़बिल क्षेत्र के हजारों यात्री प्रतिदिन निर्भर हैं। लगातार विलंब से परिचालन के कारण विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को मानसिक, आर्थिक तथा शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई यात्रियों की दूसरी ट्रेनों और हवाई उड़ानों की कनेक्टिविटी भी छूट रही है। त्रिशानु राय ने पत्र में मांग की है कि ट्रेन की लेटलतीफी के कारणों की उच्चस्तरीय जांच कर समयपालन सुनिश्चित किया जाए, आवश्यक तकनीकी एवं ...