देवघर, मई 28 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है।

विशेष ट्रेनों का संचालन पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे के अनुसार 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वहीं वापसी में 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई 2026 को हावड़ा से रात 1:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी क्रम में दूसरी जोड़ी की ट्रेन 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 म...