देवघर, दिसम्बर 6 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे ने कई रूटों पर अतिरिक्त विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे के अनुसार हावड़ा-नई दिल्ली, नई दिल्ली-हावड़ा, सियालदह-लोकमान्य तिलक तथा लोकमान्य तिलक-सियालदह मार्ग पर विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। सभी ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के दुर्गापुर तथा आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रहेगा। घोषणा के अनुसार 03009 हावड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 06 दिसंबर की रात 11 बजे हावड़ा से रवाना होगी और तीसरे दिन प्रातः 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं वापसी में 03010 नई दिल्ली-हावड़ा विशेष 08 दिसंबर की सुबह 7:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर और वातानुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.