गया, अप्रैल 2 -- हावड़ा से जोधपुर जा रही 12307 हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही भारतीय मूल की कनाडाई महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। घटना बुधवार की सुबह कोडरमा और गया स्टेशन के बीच की बताई जा रही है। पीड़ित महिला यात्री ने इस संबंध में डीडीयू रेल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि झारखंड के कोडरमा जिले की रहने वाली श्वेता शर्मा जो वर्तमान में कनाडा में रहती हैं। अपनी छोटी बेटी प्रिशा शर्मा के साथ जयपुर की यात्रा कर रही थीं। वह एसी कोच ए-1 में सीट संख्या चार पर सवार थीं। यात्रा के दौरान जब वह सो रही थीं तभी किसी अपराधी ने उनका हैंड बैग चोरी कर ली।महिला यात्री ने आवेदन में बताया कि बैग में सोने के आभूषण, 10 हजार रुपये, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड सहित कई महत्वपूर्ण कागजात थे। बैग में करीब 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.