गाज़ियाबाद, अप्रैल 14 -- सुविधा - नई दिल्ली से हावड़ा के बीच विशेष एक्सप्रेस 12 अतिरिक्त फेरे लगाएगी- 15 से 30 अप्रैल के बीच चलेगी ट्रेन, गाजियाबाद में भी स्टॉपेजगाजियाबाद, अमन वत्स। गर्मी के मौसम में ट्रेनों से घर जाने के यात्रियों की बढ़ती भीड़ की संभावना को देखते हुए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली विशेष एक्सप्रेस ट्रेन अतिरिक्त फेरे लगाएगी। यह आरक्षित विशेष ट्रेन के गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर भी स्टॉपेज होने से जिले में बिहार, बंगाल के रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी और वह आसानी से यहां से ही ट्रेन पकड़ सकेंगे।उत्तर रेलवे ने गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ की संभावना को देखते हुए नई दिल्ली से हावड़ा के बीच चलने वाली आरक्षित विशेष एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह भी पढ़ें- ...