कुशीनगर, जून 20 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। अतिक्रमण से लग रहे जाम से जूझ रहे रामकोला के नगर प्रशासन की नींद तब खुली जब दो तरह के अतिक्रमणकारियों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमे एक की स्थिति गंभीर हो गई। पुलिस ने अपना काम करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, तब नगर प्रशासन ने बुलडोजर लगाकर सड़क व पटरी के अतिक्रमण को जमींदोज करवाया। यह भी पढ़ें- लंबे अर्सें बाद मांग पूरी होने पर लोगों ने जतायी खुशीअतिक्रमण का पुराना सिलसिला रामकोला नगर में सड़क की पटरियों पर दुकान सजने का सिलसिला काफी पुराना है तो सड़क पर स्टैंड बनाकर सवारी बैठाने के अलावा टैम्पो व टैक्सी चालकों के पास दूसरा कोई चारा नहीं है। इस तरह शहर में जाम लगने का यह दो ही मुख्य कारण है। नगर प्रशासन कभी कभार अतिक्रमण हटवा देता है लेकिन अगले सप्ताह बैताल फिर उसी डाल पर बैठ ज...