बांदा, दिसम्बर 15 -- बांदा। कमीशन के खेल के चलते जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर इलाज कराने आ रहे मरीज लुट रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर रविवार को दुर्घटना में घायल युवक पहुंचा। उसके होठ में चोट थी। डॉक्टर ने उसके सिर, समेत दो सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड बाहर से करवा दिया। पीड़ित का कहना है कि वह उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा। बिसंडा थाना क्षेत्र के दुरई माफी गांव निवासी 18 वर्षीय संदीप पुत्र राजा बाबू रविवार की सुबह बाइक से चित्रकूट जा रहा था। तभी हस्तम गांव के पास दूसरी बाइक से टकराकर वह घायल हो गया। घरवालों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। उसके होठ में चोट थी। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कमीशन के चक्कर में दो सीटी स्कैन और पेट का अल्ट्रासाउंड करवा दिया। जांच में सब कुछ नार्मल निकला। घायल के पिता राजाबाबू का कह...