फतेहपुर, मई 7 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल के गेट में घुसते ही हड्डी रोगियों की लंबी कतार थी। कोई दर्द से चीख रहा था, कोई गैलरी में लेटा था। कई ऑपरेशन करा चुके मरीज वाकर और स्टेचर पर पड़े थे। करीब दो सौ से अधिक मरीज आर्थोपेडिक की ओपीडी के बाहर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। वजह यह है कि अस्पताल में दो आर्थोपेडिक डॉक्टर हैं, लेकिन एक डॉक्टर की मेडिकल कॉलेज में ड्यूटी लगने से ओपीडी के दिनों में एक ही आर्थोपेडिक डॉक्टर पर ओपीडी और ओटी दोनों का दबाव रहता है। जिससे मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं दबाव में नजर आईं। सबसे ज्यादा भीड़ आर्थोपेडिक (हड्डी रोग) ओपीडी में देखने को मिली, जहां एक ही डाक्टर पर 200 से अधिक मरीजों का दबाव रहा। सुबह से ही पर्चा बनवाने औ...