सहारनपुर, फरवरी 23 -- सहारनपुर। जिले में संचालित 3410 आंगनवाड़ी केंद्रों में से 500 केंद्र आज भी किराए के भवनों में चल रहे हैं। भवन, स्टाफ और मूलभूत संसाधनों की कमी के कारण करीब तीन लाख पंजीकृत लाभार्थियों तक योजनाओं का पूरा लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। जमीनी स्थिति यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 100 आंगनवाड़ी केंद्रों के पास अपनी जमीन तक नहीं है। कई जगह केंद्र छोटे कमरों में संचालित हो रहे हैं, जहां बच्चों के बैठने, खेलने और पोषण आहार के सुरक्षित भंडारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। बरसात और गर्मी के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छह वर्ष तक के बच्चों को पोषण आहार, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा दी जाती है। लेकिन संसाधनों के अभाव में इन योजनाओं की रफ्तार सुस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.