बागपत, अप्रैल 23 -- बिनौली। जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध निशानेबाज दादी प्रकाशी तोमर को स्वस्थ होने पर बुधवार शाम को बड़ौत के आनंद हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई। दरअसल, जौहड़ी की दादी प्रकाशी तोमर की रविवार देर रात नाक की नस फटने से रक्तस्राव हो गया था। जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए बड़ौत ले गए थे। जहां उनका इलाज चल रहा था। दादी की देखरेख कर रहे उनके बड़े पुत्र रामबीर सिंह ने बताया कि नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डा.आशीष तोमर उनका इलाज कर रहे हैं। स्वस्थ होने पर चिकित्सकों ने दादी को अस्पताल से छुट्टी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...