कन्नौज, मई 14 -- नवजात शिशु की हालत बिगडऩे पर परिजन उसे इलाज को अस्पताल ले गए, लेकिन वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक शिशु के परिजनों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कस्बा सिकंदरपुर निवासी गोपाल की पत्नी बबली को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें मंगलवार की शाम 50 शैय्या मैटरनिटी विंग महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रात करीब 11 बजे बबली की डिलीवरी हुई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा के मुताबिक डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु कुछ क्षण के लिए फंस गया था। दूसरे दिन परिजन प्रसूता और नवजात शिशु को अपने साथ घर ले गए। गुरूवार को अचानक बच्चे की हालत बिगड़ गई। इस पर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के दौरान उसमें इंफेक्शन पाया गया। साथ ही उसे तेज बुखार भी आ रहा था। इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत ह...