सिद्धार्थ, मार्च 21 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के मारवाड़ी धर्मशाला पर हिन्दू नववर्ष के शुभारंभ पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री जय प्रकाश निषाद ने मां भारती व श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। काव्य पाठ की शुरुआत स्थानीय कवियित्री सलोनी उपाध्याय ने मां शारदे की वंदना से की। वीर रस के कवि बाराबंकी के शिवम मिश्र ने कहा कि है हार हमें स्वीकार मगर, रण छोड़ न घर को जाएंगे... प्राणों की आहुति देंगे और ऋण मातृभूमि का चुकाएंगे। या तो यह मस्तक कट करके मेरी देहरी पर जाएगा... या तो फिर तुम्हारी छाती पर अपना भगवा लहराएंगे... पढ़कर युवाओं में जोश भर दिया।हास्य कवि शिवांश सुन्दरम ने मुझे पाने की खातिर लोग लाइन में लगे होते, मेरे भगवान मुझको ...