तेहरान, मार्च 20 -- ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए युद्ध के तीन सप्ताह बाद एक और लिखित बयान जारी करके ईरानी लोगों की दृढ़ता की सराहना की। खामेनेई ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका और इजरायल ने इस भ्रम में आकर ये हमले किए कि शीर्ष नेताओं को मारकर वे सरकार को गिरा सकते हैं। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा है कि इस युद्ध में हमारे दुश्मनों की हार हो रही है। फारसी नववर्ष नवरोज के अवसर पर जारी किया गया उनका यह पत्र ईरानी टेलीविजन पर पढ़ा गया। खामेनेई ने ईरानी जनता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने "देशभर में शहरों, मोहल्लों और मस्जिदों में मजबूत रक्षा व्यवस्था खड़ी की, जिससे दुश्मन भ्रमित हो गया और असंगत व तर्कहीन बयान देने लगा।" खामेनेई अपने पिता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के पश्चात सत्ता संभालने...