नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- मंडे एक नई शुरुआत जैसा होता है, हफ्ते की शुरुआत या फिर किसी नई चीज की। मंडे कई लोगों को काफी भारी और आलस्य भरा भी लगता है लेकिन सफल होना है तो चलना ही है। अगर आप भी कुछ नया और बड़ा करने की चाह रखते हैं लेकिन बार-बार हौसला डगमगा रहा है, तो कुछ मोटिवेशनल शायरियां आपके अंदर जोश भर देंगी। हम आपके लिए 20 खूबसूरत शायरियां लेकर आए हैं।यहां पढ़ें 20 मोटिवेशनल शायरियां- 1. हार मानना मेरी फितरत नहीं, मैं गिरकर भी उठना जानता हूं। 2. हालात चाहे जैसे भी हों, जीतने का इरादा मजबूत होना चाहिए। 3. मेहनत इतनी करो कि, किस्मत को भी साथ देना पड़े। 4. सपने वो नहीं जो सोते वक्त आएं, सपने वो हैं जो सोने न दें। 5. थक जाओ तो रुकना ठीक है, पर हार मानना नहीं। 6. चुपचाप मेहनत करो, शोर कामयाबी मचाएगी। 7. रोशनी का इंतजार करते मत रह जाना। खुद ही ब...