रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के दल ने संगीत, ललित कला और रंगमंच की कुल 11 स्पर्धाओं में अपनी सहभागिता दर्ज की और विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया। इन मेधावी प्रतिभागियों की उपलब्धियों को सराहने के उद्देश्य से गुरुवार को विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विजेता टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण उसमें शामिल होना और अपनी सहभागिता दर्ज कराना है। उन्होंने सामूहिकता के संदेश पर जोर देते हुए कहा कि ऐसी स्पर्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.